Haryana News: हरियाणा की सड़कें स्पेशल कोटिंग से होगी तैयार, 35 करोड़ रुपए खर्च करेगा FMDA
Feb 28, 2026, 19:54 IST
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। यहां फरीदाबाद मेट्रो डिवलपमेंट अथोरिटी द्वारा ग्रेटर नोएडा फरीदाबाद के 4 प्रमुख चौराहों पर मैस्टिक एस्फाल्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए खास कोटिंग लगाएगा। ये सड़कें दिखने में आम तारकोल की सड़क से अलग होगी।
35 करोड़ होंगे खर्च
FMDA के एक अधिकारी के अनुसार टेक्नोलॉजी से तैयार की गई सड़कों की सुविधा लंबे समय तक मिलती रहेगी। अगले हफ्ते इस पर काम शुरु कर दिया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद की सभी सड़कों की मुरम्मत, दुरुस्त कार्य, अब FMDA द्वारा ही किए जाएंगे।
ग्रेटर फरीदाबाद को विकसित करते समय हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने मास्टर रोड और चौराहों का निर्माण करवाया था। 45 km लंबी 6 लेन की मास्टर रोड विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-75 को 89 से कनेक्टिविटी प्रदान करती है। अब FMDA द्वारा इन मास्टर रोड पर 35 करोड़ रुपए की लागत से खास कोटिंग कराई जा रही है ताकि लंबे समय तक सड़क की गुणवत्ता बनी रहे।