{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के नामी गैंगस्टर का हिसार में एनकाउंटर, 35 से ज्यादा केस हैं दर्ज

 

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुख्यात गैंगस्टर पवन मूसा के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गैंगस्टर मूसा पर 35 से ज्यादा मुक़द्दमे दर्ज हैं।

सीआईए वन को सूचना मिली कि पवन मूसा गांव पीरांवाली में किसी को वारदात को अंजाम देने आ सकता है।


जैसे ही पवन मूसा गांव पीराबाली की तरफ आया, तो सीआईए उसे पकड़ने के लिए दौड़ी, तो उसने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सीआईए ने भी गोली चलाई, जो मूसा के पैर में लगी। सीआईए वन नेतृत्व पीएसआई कर्ण कर रहे थे।