{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा की महिलाओं की बल्ले-बल्ले, सीएम सैनी तीज पर देंगे बड़ा तोहफा

 
Haryana News: हरियाणा के अंबाला में 28 जुलाई को राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। खबरों  की मानें, तो सीएम सैनी 400 महिला संस्कृति केंद्रों का अंबाला से उद्घाटन करेंगे। इन महिला संस्कृति केंद्रों में गांव की महिलाएं भजन-कीर्तन कर सकेंगी। 

जानकारी के मुताबिक, प्रदेशभर से महिलाएं इस कार्यक्रम में पहुंचेगी। यहां पहुंचने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री उपहार के रूप में कोथली भी देंगे।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री अंबाला से इस दौरान महिलाओं के लिए कई घोषणाएं भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग की ओर से जोरो शोरो से की जा रही हैं तैयारियां चल रही है। CM ने राज्य स्तरीय तीज महोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक की है।