{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के लोगों की बल्ले-बल्ले, जल्द मिलेगी 375 इलेक्ट्रिक बसें, पांच को सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी

 
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025) के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 नगर निगम में 375 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएगी। इसकी शुरुआत चरखीदादरी से कर दी गई है। सीएम ने यहां पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि 9 नगर निगमों को 45 इलेक्ट्रिक बसें पहले ही दी जा चुकी हैं। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य परिवहन के पास 30 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक हो। सरकार साल 2026 तक ई बस योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी, जो मुख्य रूप से शहरों में चलाई जाएगी। इसके साथ सीएम ने इस कार्यक्रम की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सांझा किया है। उन्होंने लिखा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चरखी दादरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि  स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन, समाज और देश की प्रगति के लिए अनिवार्य है। 'विकसित भारत और विकसित हरियाणा' की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हम प्रदूषण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण की दिशा में मिलकर प्रयास करें। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर अनेक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आज 5 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आइए, आज के दिन 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाकर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ भविष्य का संकल्प लें।   allowfullscreen