{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा ट्रेजरी ऑफिसर मेंस Exam रिजल्ट जारी, फटाफट करें चेक   

 
 Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के मेंस का परिणाम घोषित कर दिया है। इंटरव्यू के लिए 184 कैंडिडेट योग्य पाए गए हैं। यह इंटरव्यू 2 और 3 मार्च को आयोग द्वारा लिया जाएगा।

HPSC ने साल 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2023 तय की गई थी। ट्रेजरी अफसर भर्ती में जनरल के लिए 2, SC के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित।

असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर पदों का वर्गीकरण

 जनरल के लिए 16, SC के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित।सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री योग्यता निर्धारित की गई थी।