Haryana News: हरियाणा को मिला नए एलिवेटेड रोड का तोहफा, द्वारका से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान
Updated: Mar 12, 2026, 18:58 IST
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रय़ास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम सोहना रोड से जोड़ने के लिए सदर्न पेरिफेरल रोड पर एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो गई है।
दोनों तरफ 4-4 लेन के 4.2km लंबे इस एलिवेटेड रोड बनाने को लेकर गुरुग्राम मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी ने 754 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्टर को 1 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।