Haryana News: हरियाणा राज्यसभा चुनाव, भाजपा ने गुजरात के डिप्टी सीएम को लगाया ऑब्जर्वर
Updated: Mar 10, 2026, 07:02 IST
Haryana News: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग होगी। निर्दलीय सतीश नांदल निर्दलीय तौर पर मैदान में डटे हैं। अब 16 मार्च को वोटिंग का फैसला होगा। संजय भाटिया बीजेपी वहीं कर्मवीर बौद्ध कांग्रेस के उम्मीदवार है।
इसी बीच बीजेपी ने गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी को ऑब्जर्वर लगाया है। इसके अलावा हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल की भी ड्यूटी लगाई गई है। भाजपा की इस तैयारी से कांग्रेस खेमें में हलचल तेज हो गई है।
मीटिंग के बाद हुड्डा बोले- हमारी सीट पक्की
कांग्रेस ने सोमवार शाम को विधायक दल की बैठक की। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद फैसला लेंगे कि फूट की संभावना टालने के लिए क्या विधायकों की कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश या अन्य कहीं शिफ्ट किया जाए।