{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा पुलिस के PMT- PST जल्द होंगे शुरू, HSSC ने लिखा पत्र

 
Haryana News: हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा पुलिस के 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। कांस्टेबल पदों के लिए 3 लाख युवाओं के PMT की तैयारी चल रही है।

कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए करीब 3 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। HSCC द्वारा खेल विभाग को पत्र लिखकर पंचकूला स्टेडियम में हॉल रिजर्व किए हैं। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से भी 7 मार्च से PMT शुरू करने के संकेत दिए गए हैं।

हरियाणा पुलिस के PMT- PST जल्द होंगे शुरू
हरियाणा पुलिस में शामिल होना चाहते हैं तो उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवा इन दिनों PMT-PST की तैयारियों में जुटे हुए हैं। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों का PMT व PST एक साथ आयोजित होगा। अब अध्यक्ष द्वारा खेल विभाग के निदेशक को एक पत्र लिखकर पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बास्केटबाल तथा वालीबाल हाल को आरक्षित करने को कहा गया है।

अध्यक्ष ने दी जानकारी
 1 से 31 मार्च तक बास्केटबाल तथा वालीबाल हाल रिजर्व रहेंगे। आयोग ने इसके लिए खेलकूद विभाग से संयोजक नियुक्त करने की भी मांग की है जिस पर विभाग की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है।  इंटरनेट पर वायरल लेटर पर भी चेयरमैन ने कहा कि यह लेटर पूर्ण रूप से सही है। हिम्मत सिंह ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया X पर बताया कि PMT  को लेकर एक लेटर वायरल हो रहा है।

HSSC ने लिखा लेटर
पूरे प्रदेश में अभ्यर्थियों फोन आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पत्र बिल्कुल सही है। आयोग द्वारा जल्द ही PMT शुरु किए जाएंगे। तैयारियां अंतिम चरण में है। PMT -PST को लेकर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत सूचना जारी होगी। इसके बाद, अपने अपने क्रम मुताबिक युवा पंचकूला आकर पीएमटी में शामिल हो सकते हैं।