{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News:  हरियाणा के पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, बेटी की शादी पर 2.50 लाख रुपये देगी सरकार

 
Haryana News: हरियाणा के पुलिसकर्मियों को सैनी सरकार ने होली पर बड़ी सौगात दी है। बता दें कि हरियाणा सरकार के निर्देश पर पुलिस विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से अपने पुलिसकर्मियों की बेटी की शादी पर 2.50 लाख रुपये की शगुन राशि देने का ऐलान किया है। यह योजना आईपीएस अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल रैंक के जवानों तक सभी के लिए लागू रहेगी।

हरियाणा के DGP की बड़ी घोषणा

हरियाणा के DGP अजय सिंघल की अध्यक्षता में ERSS ऑडिटोरियम पंचकूला में हुई बी-लेवल कल्याण गोष्ठी में यह घोषणा की गई। डीजीपी की इस पहल को सीएम सैनी ने मंजूरी दे दी है। डीजीपी ने भविष्य में शगुन राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की है।

उन्होंने ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत DGP से लेकर कांस्टेबल रैंक तक 70 हजार कर्मचारी कम कर रहे हैं जो इस योजना के लाभार्थी होंगे। हरियाणा पुलिस कल्याण कोष से यह राशि लाभार्थियों को दी जाएगी। इस गोष्ठी में पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए योजनाओं को बेहतर बनाने पर अधिकारियों ने सुझाव भी दिए।


सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
 साल 2025 में हरियाणा पुलिस के 17 हजार 985 कर्मचारियों के हेल्थ की जांच की गई है। पुलिसकर्मियों के मानसिक हेल्थ को देखते हुए मनोरोग विशेषज्ञों के साथ मीटिंग की गई। HDFC बैंक के साथ कान्ट्रैक्ट के माध्यम से हादसे में मृ्त्यु बीमा कवर को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये और प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में सहायता राशिको बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। 
एक्स ग्रेशिया में 381 आश्रितों को नौकरी दी गई और शहीदों के परिवार को मिलने वाली राशि को तीन गुना बढ़ाया गया है।