{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: लंबोर्गिनी से भी महंगा है हरियाणा को झोटा 'विधायक', कीमत जान उड़ जाएंगे होश

 
 Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे पशु मेले में एक झोटा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जी हां पानीपत जिले के डिडवाड़ी गांव के मुर्रा नस्ल के झोटा विधायक सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। विधायक अपनी शानदार बनावट और बेहतर नस्लीय गुणों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। विधायक के मालिक पद्मश्री नरेंद्र इससे पहले  ‘गोलू’ और ‘गोलू 2’ जैसे झोटे तैयार कर चुके हैं।

‘विधायक’ ने इस मेले में दो श्रेणियों में जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विधियक ने ब्रीडिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम कर 2.51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता है। इसके अलावा मुर्रा वयस्क वर्ग में भी इसने पहला स्थान हासिल कर 51 हजार रुपये का इनाम जीता। इसकी उपलब्धियों की सराहना हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी की है।

विधायक झोटे की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है।  विधायक अब तक देशभर की 21 से ज्यादा पशु प्रतियोगिताओं में अव्वल रहा है। यही कारण है कि एसे देखने के लिए विदेशों भी प्रतिनिधि दल पानीपत पहुंचते हैं। इस बेशकीमती झोटे के मालिक पद्मश्री नरेंद्र सिंह हैं, जिन्हें साल 2019 में पशुधन संरक्षण और मुर्रा नस्ल के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।