{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

Haryana News: हरियाणा सरकार Flight सेफ्टी नियमों को लेकर सख्त, खराब मौसम में नहीं उड़ेगा CM का हेलिकॉप्टर

 
Haryana News: हरियाणा में अब खराब मौसम के दौरान  VIP और VVIP विमान उड़ाना आसान नहीं होगा। सीएम सैनी भी इस नियम से बाहर नहीं जा पाएंगे। सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने प्रदेश के विमानों की उड़ानों को लेकर टेंडर जारी किया है। इस टेंडर से साफ संकेत मिलता है कि अब मौसम खरब होने पर उड़ान को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।


सरकार ने ई-फ्लाइट प्लानिंग, रियल-टाइम वेदर रिपोर्ट, नेविगेशन अलर्ट और लोड कंट्रोल जैसी शर्तों को जरूरी कर दिया है। इसके अनुसार अगर मौसम मानकों पर खरा नहीं उतरा, तो चाहे उड़ान VIP की ही क्यों न हो, उसे रोका जा सकेगा।

पिछले दिनों मौसम खराब की वजह से हुए विमान और हेलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने यह कदम उठाया है। सरकार की तरफ से 26 फरवरी से यह टेंडर ओपन होगा।


आवेदन करने के लिए कौन सी एजेंसी पात्र
इस टेंडर में सिर्फ वे एजेंसियां और कंपनी आवेदन कर सकती हैं, जो ई-फ्लाइट प्लानिंग, फ्लाइट डिस्पैच व मॉनिटरिंग और एविएशन सपोर्ट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हों। एजेंसियों के पास तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल प्लेटफॉर्म होना भी अनिवार्य है।

बता दें कि इन कंपनियों के पास वैध डिजिटल सिग्नेचर और वैधानिक डॉक्यूमेंट होना भी जरूरी है। माना जा रहा है कि एविएशन क्षेत्र में अनुभव रखने वाली कंपनियां इसमें प्राथमिक रूप से पात्र मानी जाएंगी।