{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरपचों व मेंबरों को दिया बड़ा तोहफा, अब ऑनलाइन मिलेगी सैलरी

 
 


Haryana News: हरियाणा सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि प्रदेश सरकार चुने हुए पंचयात प्रतिनिधियों को सैलरी अब ऑनलान देगी। प्रतिनिधियों को मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक नई व्यवस्था 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करने जा रही है। हरियाणा के सभी 6188 सरपंच और 59619 पंचों मासिक वेतन डिजिटल तरीके से दिया जाएगा। ताकि भुगतान समय पर और पारदर्शी तरीके से हो सके। 

2012 में हुई थी मानदेय की शुरुआत
साल 2012 में जब मानदेय की शुरुआत हुई थी तो उस समय सरपंच-पंच इसकी डिमांड कर रहे थे। उनका कहना था कि अगर MP-MLA को मानदेय दिया जा सकता है तो हमें क्यों नहीं। ये मांग काफी सालों से की जा रही थी।

लेकिन साल 2012 में तत्कालीन सरकार ने इसकी शुरुआत की थी। शुरुआत में सरपंच को हर महीने 2 हजार और पंच को 600 रुपये मानदेय तय था। बाद में सरकार ने समय के साथ इसकी बढ़ोत्तरी की। साल 2015 में सरपंच को 3 हजार और पंच को 1 हजार और साल 2023 से लेकर अब सरपंच को 5 हजार व पंच को 1600 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।


सीधे खाते में आएगा पैसा
सरकार सीधे बैंक अकाउंट में भुगतान करेगी। इससे पंचायत प्रतिनिधियों को प्रति माह समय पर पैसा मिल सकेगा। साथ ही इसका रिकॉर्ड भी डिजिटल रहेगा। पंचायत विभाग को 20 मार्च तक पंच और सरपंचों के बैंक खाते के पहले पेज की फोटोकॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी है। ताकि सीएम सैनी 24 अप्रैल को सीधे पंच-सरपचों के बैंक अकाउंट में सीधे मानदेय की RTGS कर सके।


पंचायत विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन मानदेय देने के पीछे सरकार का उदेश्य भ्रष्टाचार पर रोक लगाना व पंचायत व्यवस्था डिजिटल और पारदर्शी बने। सरपंच पंचायत का चुना हुआ प्रमुख होता है वह गांव के विकास से जुड़े फैसले लेता है और फंड भी संभालता है। उनके पास लोगों का आना जाना लगा रहता है।