{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा सरकार ने 50 लाख लाभार्थियों के खाते में डाले 1884 करोड़ रुपये, 
 BPL, बुढापा,दयालु,लाड़ो,किसान सबको मिले

 
 

Haryana News: सीएम सैनी ने सोमवार को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अकाउंट में 1884 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बुढ़ापा पेंशन और दिव्यांगजन भत्ता समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के अकाउंट में 842 करोड़ 92 लाख रुपये डाले गए हैं।

सीएम ने इसी तरह PM फसल बीमा स्कीम के तहत खरीफ फसलों के लिए 1 लाख 67 हजार 460 किसानों के बैंक अकाउंट में 711 करोड़ 69 लाख  रुपये ट्रांसफर किए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न योजनाओं के 1357 करोड़ रुपये महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में डाले गए थे।

महिला लाभार्थियों के खाते में डाले करोड़ों रुपये
सीएम सैनी ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की डबल इंजना सरकार किसान महिला,युवा एवं गरीब समेत हर वर्ग को सशक्त करने के लिए कदम उठा रही है। 

किसानों को मिला फसल मुआवजा
पिछले 11 सालों में किसानों को फसल मुआवजे और PM फसल बीमा योजना के तहत अब तक16 हजार 160 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 

आढ़तियों को कमीशन देने का निर्णय
सीएम सैनी ने बताया कि आढ़तियों को प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला कमीशन भी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा भंडारण हेतु खरीदे जाने वाले खाद्यान्नों पर आढ़तियों को गेहूं पर 46 रुपये प्रति क्विंटल, धान पर 45 रुपये 88 पैसे तथा बाजरा पर 11 रुपये 75 पैसे प्रति क्विंटल की दर से कमीशन दिया जाता है। 

इस निर्धारित दर के मुताबिक खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के दौरान आढ़तियों को कुल 239 करोड़ 28 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 2024-25 से गेहूं, धान और बाजरा पर आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने का फैसला लिया था।

इसी फैसले के मुताबिक आज धान और बाजरा पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन के अतिरिक्त प्रदेश सरकार की तरफ से शेष राशि का भुगतान किया गया है।

आढ़तियों के लिए 57 करोड़ और दयालु स्कीम के तहत 205 करोड़ जारी
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 11 हजार 199 आढ़तियों को कुल 56 करोड़ 97 लाख रुपये दिए गए हैं। दयालु योजना के तहत 5409 लाभार्थियों को 205.42 करोड़ तथा 'सभी के लिए आवास' योजना के तहत 12 हजार 353 परिवारों को 67 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।