{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के किसान का बेटा बना असिस्टेंट कमांडेंट, लास्ट चांस में मिली सफलता 

 
 Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू गांव पीलीमंदोरी के किसान परिवार का बेटा BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बना है। 
​ कृष्ण कुमार गोदारा के इकलौते बेटे सुनील गोदारा ने यह उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं, सुनील ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान बेस्ट ट्रेनी अवॉर्ड भी जीता है।
सुनील ने ग्वालियर शहर में 1 साल की ट्रेनिंग पूरी होने पर शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान BSF के डायरेक्टर जनरल प्रवीण कुमार ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। 
UPSC 2023 के रिजल्ट में हुआ चयन
​सुनील के दोस्त राज गोदारा ने बताया कि सुनील गोदारा UPSC 2023 के रिजल्ट में सेलेक्ट हुए थे। लेकिन कोरोना के कारण उनकी ट्रेनिंग उस समय नहीं हो पाई। ट्रेनिंग का शेड्यूल फरवरी 2025 में निर्धारित किया गया। 
​इस पूरी ट्रेनिंग अवधि के दौरान में शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने बेस्ट ट्रेनी अवॉर्ड जीता है। साथ ही उन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर भी मिला है।