Haryana News : हरियाणा कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी पोर्टल OTP इश्यू, जांच में मिली ये खामिया
Feb 14, 2026, 09:20 IST
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने Job सिक्योरिटी सेवा पोर्टल पर OTP जनरेशन और कर्मचारी डेटा से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
1 image widget
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्तों को पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) तथा ट्रेजरी एवं अकाउंट डिपार्टमेंट के डेटाबेस में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पात्र कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।
30 जनवरी को भी सरकार की और से दिशा निर्देश जारी किये गए थे। लेकिन अब भी कई विभागों और अनुबंध कर्मचारियों से ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि पात्रता मानदंडों को पूरा करने तथा 15 अगस्त, 2024 तक पांच वर्ष की सेवा पूरी होने के बावजूद Otp जनरेट नहीं हो रहा है।