{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा कांग्रेस विधायक पहुंचे शिमला, हुड्‌डा समेत 6 विधायक नहीं गए

 
 


Haryana News: हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा इलेक्शन के पहले कांग्रेस विधायक शिमला में रहेंगे। विधायक शिमला सिटी से 22km दूर कुफरी के पास गूल स्थित होटल ट्विन टावर में रहेंगे। विधायकों के लिए यहां पहले से ही कमरे बुक हैं। इसके अलावा, कुफरी के होटल रेडिसन में भी कमरे बुक हैं। यहां कांग्रेस नेताओं को ठहराया गया है।

कांग्रेस विधायक 3 टेम्पो ट्रैवलर में सवार होकर वहां पहुंचे। हरियाणा बॉर्डर से ही हिमाचल पुलिस इन्हें एस्कॉर्ट कर लेकर आई। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, बादली विधायक कुलदीप वत्स, जुलाना विधायक विनेश फोगाट, पंचकूला विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास और टोहाना विधायक परमवीर सिंह इनके साथ नहीं गए।

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि MLA कहां गए हैं, वे मुझसे पूछकर नहीं गए। 16 मार्च को सभी विधायक वोट डालकर विधानसभा जॉ़इन करेंगें। किस विधायक ने किसको वोट किया है ये मैं और प्रभारी बीके हरिप्रसाद देखेंगे। हाईकमान ने हमें ये जिम्मेदारी दी है।