{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं हिंदी का पेपर आज, 2.87 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

 
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के तहत आज 10वीं कक्षा के हिंदी सब्जेक्ट का एग्जाम होगा। इससे पहले 26 फरवरी को मैथ का पेपर हुआ। यह पेपर चरखी दादरी जिले के गांव रानीला स्थित एग्जाम सेंटर से आउट हो गया था। जिस वजह से शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा रद्द करके परीक्षा केंद्र को भी शिफ्ट कर दिया।

हरियाणा के कुल 1371 एग्जाम सेंटरों पर 28 फरवरी को सेकेंडरी की हिंदी एवं डीएलएड प्रथम वर्ष रि-अपीयर एग्जाम होगा। जिसमें 2 लाख 87 हजार 881 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस दौरान एग्जाम में नकल को रोकने के लिए फ्लाइंग टीमों का गठन हुआ है।

12वीं के पेपर में 36 नकल के मामले पकड़े

शुक्रवार को आयोजित 12वीं एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 36 मामले दर्ज किए, जबकि ड्यूटी में कोताही बरतने पर 4 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया।