{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण की माता का निधन, आज करनाल मे होगा अंतिम संस्कार 

 
 Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता का बीती रात निधन हो गया। उनकी माता प्रेम कौर कल्याण 85 वर्ष कि थी। परिजनों के मुताबिक उनकी तबियत काफी लम्बे समय से खराब चल रही थी. लगभग 15 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 इलाज के बाद हेल्थ मे सुधार होने पर उन्हें घर ले आया गया था। लेकिन बीती रात 13 मार्च को उनको तबियत अचानक खराब हो गयी। रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण चंडीगढ़ में थे। माता के निधन कि सूचना मिलते करनाल के कुटेल स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे।