Haryana News: हरियाणा में देसी कपास की खेती करने वाले किसान भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही सब्सिडी, तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन
Haryana News: हरियाणा में देसी कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार की ओर से देसी कपास की खेती करने पर सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों को 2 से 3 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि के हिसाब से दिया जाता है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 20 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के किसानों को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। देसी कपास से किस्मों की विविधता बढ़ती है। इसके साथ ही कीटों से नुकसान की संभावना भी कम रहती है।
रजिस्ट्रेशन के बाद होगा सत्यापन
खबरों की मानें तो फसल विविधीकरण और कृषि में किसानों की लागत को कम करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। किसान कपास की फसल लगाने के साथ रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इसके बाद सत्यापन किया जाता है। बाद में प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
कीट प्रबंधन पर भी मिलती है 50% की सब्सिडी
वहीं किसान कपास की खेती के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों और एकीकृत कीट प्रबंधन पर सब्सिडी ले सकते हैं। इसके लिए कृषि सामग्री पर 50 प्रतिशत या फिरअधिकतम 2 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया जाता है। यह प्रबंधन अपनाने पर किसानों को 4 हजार रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी दी जाती है।
ऐसे कराएं पंजीकरण
जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वो मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसान crop.haryana.gov.in पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं 18001802117 टोल फ्री नंबर पर फ़ोन कर जानकारी ले सकते हैं।