Haryana News: सरकार किसानों के हित में कर रही कार्य - श्याम सिंह राणा
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को करनाल में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो एवं राइस एंड ग्रेन एक्सपो के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में विभिन्न राज्यों, विभिन्न विभागों व विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाई स्टॉलों का अवलोकन किया व आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
कृषि एक्सपो किसानों और उद्यमियों के लिए बनेंगे मील का पत्थर: कृष्ण कुमार बेदी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के एक्सपो किसानों और उद्यमियों के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। एक्सपो में विभिन्न राज्यों से आए स्टॉलों के माध्यम से तकनीक और नए विचारों को साझा करने का एक साझा मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि एक्सपो लगाने वाले आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले किसानों व उद्यमियों का हौसला बढ़ाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसी प्रदर्शनियों से न केवल किसानों को नई दिशा मिलती है, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।