Haryana News: हिसार वासियों के लिए खुशखबरी, Airport के साथ-साथ बनेगा नया सड़क मार्ग
Haryana News: हरियाणा के एकमात्र हिसार एयरपोर्ट के विस्तार के साथ-साथ शहर की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की तैयारी शुरु कर दी गई है। अब तलवंडी राणा से हिसार तक Airport के साथ-साथ नया सड़क मार्ग बनाने के प्रस्ताव पर DC महेंद्रपाल ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है सड़क
बैठक में अधिकारियों ने डीसी को बताया कि यह सड़क तलवंडी राणा को सीधी हिसार से कनेक्ट करेगी और Airport की बाउंड्री के साथ निकलेगी। इससे बरवाला और तलवंडी राणा के लोगों का हिसार आवागमन आसान हो जाएगा।
डीसी ने PWD और अन्य अधिकारियों को भूमि की उपलब्धता और तकनीकी संभावनाओं की जांच कर जल्द से जल्द ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह नया सड़क मार्ग भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण है। DC ने अधिकारियों को अगली मीटिंग तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरु किया जा सके।
दर्जनों गांवों का सफर होगा आसान
इस सड़क मार्ग के बनने से तलवंडी राणा के अलावा नजदीकी गांव जुगलान, बहबलपुर, धिकताना, बाडो पट्टी, सरसौद, बिछपड़ी व राजली के लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा बरवाला से हिसार आने वाले लोग भी इस सड़क का प्रयोग कर सकेंगे। बता दें कि बरवाला की ओर से रोजाना हजारों की संख्या में लोग हिसार के लिए आवाजाही करते हैं।