{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, ये अवैध कॉलोनियां जल्द होंगी वैध

 
Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिल सकती है। नगर परिषद ने एसी 11 कॉलोनियों की लिस्ट और ड्राफ्ट प्लान तैयार कर लिया जो वैध होने के पैमाने पर खरा उतर रही है। नगर परिषद, जिला नगर योजनाकार और DMC की मंजूरी के बाद उनकी फाइल शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के महानिदेशक को भेजी जा रही है। 

नगर परिषद की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उनमें मामन विहार, छिकारा कॉलोनी, बीएसएम स्कूल के पीछे और ओमेक्स के पास वाली कॉलोनी, जी डी एंड डिफेंस कॉलोनी नियर कसार रोड, BSM स्कूल कॉलोनी पार्ट टू, बहादुरगढ़ के रकबे में नियर बादली रोड कॉलोनी के साथ लाईनपार क्षेत्र की शीतला माता कॉलोनी एंड न्यू सुभाष नगर कॉलोनी, सुभाष नगर एक्सटेंशन, सुभाष नगर पार्ट टू, विकास नगर एक्सटेंशन  और छोटूराम नगर एक्सटेंशन पार्ट 3 कॉलोनी शामिल है।

सरकार की पॉलिसी के तहत सभी कॉलोनियों को नियमों पर खरा उतरने के चलते प्रस्ताव में शामिल किया गया है। नगर परिषद अधिकारी अरूण नांदल के अनुसार वैध कॉलोनियों में छूटे हुए पैच और उन अवैध कॉलोनियों को प्रस्ताव में शामिल किया गया है जो वैध होने के नियमों पर खरा उतर रही है।