{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा हॉकी टर्फ और सिंथेटिक ट्रैक

 
 

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहजादपुर से बड़ागढ़ गांव में आधुनिक खेल स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाएगा। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का काम जल्द शुरू होगा।

बता दें कि जिले के पहले हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिथेंटिक ट्रैक का निर्माण शाहजादपुर के बड़ागढ़ स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम में किया जाएगा। 

पूरे प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य 

 अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी खास बात ये है कि पहली बार हॉकी टर्फ और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक तैयार किए जाएंगे। अंबाला में मैदान नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को घास के मैदानों पर प्रैक्टिस करनी पड़ती थी।