{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News : हरियाणावालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा से जोड़ने के लिए बनेगा नया बाईपास

 
 Haryana News : हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने कि दिशा में काम किया जा रहा है। शहरों में जाम से निपटने के लिए नए हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली- NCR में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा से सीधी कनेक्टिविटी देने की योजना बनाई गई है।
नए बाईपास का होगा निर्माण
हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे को नोएडा से जोड़ने के लिए तिगांव में बाईपास बनने का काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट से से फरीदाबाद से भी नोएडा जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 
पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
साल 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तिगांव में MITC की नहर के साथ बाईपास निर्माण कि घोषणा कि थी। तिगांव के अंदर फिलहाल जो सड़क हैं, उसकी चौड़ाई सिर्फ 33 फीट हैं। अब यमुना पर मंझावली पुल बनकर तैयार हो चुका है और यूपी की सीमा में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि UP की सीमा में सड़क निर्माण के बाद ही दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा के बीच मंझावली पुल के जरिए सीधी आवाजाही शुरू हो जाएगी जिसके बाद 33 फीट चौड़ी सड़क पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाएगा। इसी समस्या से छुटकारा pane के लिए नए बाईपास का निर्माण किया जाएगा।