{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इस बड़ी परियोजना को दी मंजूरी   

 
 


Haryana News: हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन और  ऊर्जा ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस पहल के  तहत इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ चार्जिंग सुविधाओं और बिजली आपू्र्ति प्रणाली को भी सुदृढ़ करने पर फोकस किया जा रहा है।

सैनी सरकार ने 200 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दी है। इन बसों के लिए हिसार और अंबाला में इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित किए जाने की योजना है, जिन पर अनुमानित रूप से 13–13 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही गई है।

इसके अलावा हरियाणा के 9 शहरों में बिजली सब -स्टेशन स्थापित करने को भी मंजूरी मिली है। परियोजनाओं के तहत पलवल क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से 2 सब-स्टेशन और 1 बस स्टेंड तैयार करने की योजना भी शामिल है। 

स्वच्छ परिवहन और ऊर्जा बुनियादी ढांचे का विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को लेकर सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। कुल मिलाकर
प्रदेश में स्वच्छ परिवहन और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के विस्तार की योजनाएं भविष्य की परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई प्रतीत होती हैं। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के लागू होने के बाद इनके वास्तविक प्रभाव का आकलन अधिक स्पष्ट हो सकेगा।