Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम-भोंडसी मेट्रो कॉरिडोर के लिए कंसल्टेंट नियुक्त
Feb 24, 2026, 18:56 IST
Haryana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि वर्तमान में गुरुग्राम से भोंडसी तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी विस्तार प्रस्तावित है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में श्री तेज पाल तंवर विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि 04 दिसम्बर, 2025 को नियुक्ति पत्र जारी कर मैसर्स आरआईटीईएस द्वारा भोंडसी गांव सुभाष चौक राजीव चौक सोहना चौक रेलवे स्टेशन तक 17.09 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर को तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। कंसल्टेंट ने 23 जनवरी,2026 द्वारा कार्य का दायरा, अध्ययन क्षेत्र, मौजूदा परिवहन प्रणाली, दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली, प्राथमिक सर्वेक्षण, संरेखण विकल्प तथा प्रस्तावित कार्य कार्यक्रम को कवर करते हुए आरंभिक रिपोर्ट जमा कर दी है।
श्री बेदी ने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि भविष्य में डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट और टेक्नो इकोनॉमिक फिजिबिलिटी के आधार पर भोंडसी से सोहना तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।