Haryana News: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, 40 साल बाद इस कॉलोनी को मिलेगा मालिकाना हक
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद शहर की वार्ड नंबर-3 स्थित जनता कालोनी के लगों के चेहरों पर 40 साल बाद मुस्कान लौटी है। नगर निगम द्वारा 1640 परिवारों को मालिकाना हक देने की दिशा में कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी दस्तावेजों की जांच कर पात्र लोगों के मकानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करेगी।
40 साल से था इंतजार
अपने मकानों का मालिकाना हक को लेकर जनता कॉलोनी के लोग पिछले 40 सालों से संघर्ष कर रहे थे। विधायक मूलचंद शर्मा ने इस मामले में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में सरकार से जवाब मांगा था। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सरकार इन परिवारों को मालिकाना हक देने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित हो चुकी है। कमेटी सभी लोगों को बुलाकर उनके डॉक्यूमेंट जांचने का काम करेगी। जिसके बाद मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
पैसा जमा करा चुके हैं लोग
हरियाणा सरकार द्वारा जनता कॉलोनी में 40 साल 1640 लोगों को मकान आवंटित किए थे। इन मकानों के लिए लाभार्थियों से किस्तों के रुप में भुगतान लिया गया था। पूरा भुगतान करने के बावजूद भी बहुत से परिवारों को रजिस्ट्री का इंतजार है। कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक पूरा भुगतान नहीं किया है।