{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए Good News, सैनी सरकार ने किया बड़ा ऐलान 

 
 Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने हाई टेंशन बिजली लाइनों और टावरों से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए नई मुआवजा नीति लागू कर दी है। अब 66 KV या उससे ज्यादा क्षमता की बिजली लाइनों के कारण खेतों में टावर लगने पर किसानों को जमीन के कलेक्टर गाइडलाइन रेट का 200 फीसदी तक मुआवजा मिलेगा।
नई नीति के तहत टावर बेस एरिया के साथ उसके चारों तरफ एक-एक मीटर अतिरिक्त जमीन को भी मुआवजे में शामिल किया गया है। 
फसल नुकसान का पैसा सीधे खाते में
इस नई मुआवजा नीति के मुताबिक, फसल नुकसान का मुआवजा संबंधित पटवारी या राजस्व अधिकारी के प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जाएगा। प्रमाण पत्र में किसान का नाम, प्रभावित क्षेत्र, फसल का प्रकार, अनुमानित उपज और फसल का मूल्य दर्ज होगा। स्वीकृत राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।