{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

 
 

Haryana News:हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के 57 हजार किसानों के ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन पैंडिंग है। इनमें से 13,360 किसान ऐसे हैं जिन्होंने पूरी फीस जमा करा दी है। उन्हें अगले छह महीने में कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। 

मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी के अतारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने यह आकड़ें प्रस्तुत किए। विधायक ने पिछले 10 सालों में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदनों दिए गए कनेक्शन और 31 जनवरी 2026 तक लंबित आवेदनों का ब्यौरा मांगा था।


इन किसानों को 6 माह में कनेक्शन

सरकार के मुताबिक 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वालों को मांग नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 31 जनवरी 2026 तक पूरी लागत जमा कराने वाले किसानों में Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam के 4,241 किसान, Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam के 9,119 किसान शामिल हैं। इन सभी को छह महीने के भीतर बिजली कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।