Haryana News: हरियाणा में पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी, हर महीने इस तारीख को आएगा पैसा
Mar 14, 2026, 19:15 IST
Haryana News: हरियाणा के पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत डीके जाने वाली पेंशन, सब्सिडी और अन्य वित्तीय सहायता के लिए वितरण को सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।
पेंशनर्स के लिए खुशखबरी
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना सहायता राशि सहित अन्य सभी पेंशन और सब्सिडी राशि हर महीने की 10 तारीख को सीधे लाभार्थियों के खातों में भेज दिए जायेंगे।
इस मामले में चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने दिशा निर्देश जारी किये है। उन्होंने बताया है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सभी पेंशन, सब्सिडी और वित्तीय सहायता राशि, जिनमें बोर्ड व निगमों द्वारा संचालित योजनाएं भी शामिल हैं, अब हर महीने की एक निर्धारित तारीख को सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।