Haryana News: हरियाणा के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
बच्चों की पढ़ाई से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक मिलेगा लाभ
नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों के पहली से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म, किताब-कॉपी, स्कॉलरशिप और व्यावसायिक कोर्सों के लिए सहायता 60 दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा UPSC और HPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाएगी।
शादी, इलाज और खेल-कूद के लिए भी सहायता तय समय में
सरकार की इस पहल के तहत श्रमिकों के बच्चों की शादी के लिए कन्यादान और शगुन, महिलाओं की डिलीवरी, दातों का इलाज, चश्मा, साइकिल, सिलाई मशीन, LTC, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र और दिव्यांगों के लिए तिपहिया वाहन जैसी सुविधाओं के लिए भी 60 दिन के अंदर सहायता राशि जारी की जाएगी। खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले श्रमिकों और उनके बच्चों को भी समय पर आर्थिक मदद मिलेगी।
मृत्यु के बाद आश्रितों को 15 दिन में सहायता
मृतक श्रमिकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ, दाह संस्कार सहायता और अन्य मृत्यु उपरांत सुविधाएं 15 दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाएंगी।