Haryana News: हरियाणा के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, स्मार्ट बनेगी शहर की 100 km लंबी सड़कें
सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिन सड़कों की हालत खराब है। पहले प्राथमिकता के आधार पर उनको दोबारा विकसित किया जाएगा। नई स्मार्ट सड़कों में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, मजबूत बेस लेयर, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, साइकिल ट्रैक और स्पष्ट रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल होगी।
पहले चरण में बड़खल और एनआईटी क्षेत्र में 2 सड़कों को स्मार्ट रोड में बदलने का काम किया जाएगा। दोनों क्षेत्रों में सड़कों को चिन्हित करने के बाद स्मार्ट रोड में आने वाली लागत और विकसित सुविधाओं का खर्चा DPR में शामिल किया जाएगा। DPR को 90 दिनों में तैयार कर लिया जाएगा और उसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।
सड़कों की हालात पाई खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से CQM के अधिकारियों ने जब सड़कों की समीक्षा की गई तो उस दौरान लगभग 18 सड़कें खराब हालत में पाई गई। नगर निगम के अधिकारियों को कहा गया है कि जल्द से जल्द सड़कों स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाए। इसके बाद, नगर निगम की ओर से 100KM की सड़क को स्मार्ट रोड में बदलने का फैसला किया।