Haryana News: हरियाणा में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोनीपत से सीधा पहुंचेंगे शिमला और मनाली, शुरू हुई ये बसें
Jun 15, 2025, 09:58 IST
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, सोनीपत रोडवेज डिपो की ओर से चार नई बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ये बसें गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे लोगों की सुविधा के लिए चलाई गई है, जो शिमला और हिमाचल के सुजानपुर रूट पर चलेंगी। दरअसल, ट्रेन फुल होने की वजह से गर्मी से राहत पाने के लिए बसों से बड़ी संख्या में लोग ठंडे स्थानों की तरफ जा रहे हैं। ज्यादातर लोग शिमला, मसूरी, नैनीताल, लेह, लद्दाख की ओर जा रहे हैं। कोरोना काल के बाद साल 2022 में सोनीपत-शिमला रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। वहीं, अब यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक महीने पहले शिमला रूट पर एक अतिरिक्त बस शुरू कर दी गई। अब शिमला रूट पर परिवहन निगम की ओर से दो-दो बसें जा रही हैं। वहीं, सुजानपुर रूट पर पहले से दो बसें चल रवाना हो रही है। यह बसें सोनीपत डिपो से दिल्ली होते हुए लंबे रूट पर जा रही हैं। दोनों रूटों से पुरानी बसें हटाकर नई बसों का संचालन किया गया है। ताकि, यात्रियों की किसी तरह की परेशानी न हो।