{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में 26 हाईटेक शहरों में घर खरीदने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन शेड्यूल जारी

 
 
Haryana News: हरियाणा वालों के लिए काम की खबर है। हाउसिंग बोर्ड इस साल 26 शहरों में फ्लैट और आवासीय संपत्तियों की नीलामी करेगा। संपत्तियों की बिक्री के लिए ऑनलाइन शेड्यूल जारी किया है।
नए शेड्यूल के अनुसार फरवरी, मार्च और अप्रैल में दो-दो बार ई-नीलामी होगी। अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए 18 फरवरी, नौ मार्च व एक अप्रैल को ई-नीलामी होगी। इसी तरह फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना और पानीपत में 25 फरवरी, 17 मार्च व 15 अप्रैल को ई-नीलामी की जाएगी। बयाना राशि ई-ऑक्शन से 1 दिन पहले शाम 5 बजे तक जमा करानी है। 
हरियाणा सरकार हाउसिंग बोर्ड का विलय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में करने का फैसला ले चुकी है। बोर्ड की ओर से संबंधित श्रेणियों के फ्लैट से संबंधित संपत्तियों की बिक्री की शुरुआत होगी। संपदा कार्यालयों में विस्तृत ब्योरा भेजा गया है।