{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, हिसार-अंबाला में वंदेभारत समेत 15 ट्रेनें लेट

 
 Haryana News: हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर कोहरे की वजह से सुबह और रात को विजिबिलिटी कम रहने की सभावना है। कम विजिबिलिटी से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।


अंबाला कैंट में वंदेभारत सहित 11 ट्रेनें देरी चल रही

अंबाला कैंट में वंदेभारत सहित 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मुंबई से अमृतसर जाने वाली ट्रेन 3 घंटे लेट चल रही है। मालवा एक्सप्रेस करीब पौने 3 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब पौने 2 घंटे, जामनगर-माता वैष्णों ट्रेन करीब 1 घंटा 36 मिनट लेट चल रही है। उदयपुर से चंडीगढ़ एक्सप्रेस 43 मिनट, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे और नई दिल्ली- अंब अंदौरा एक्सप्रेस करीब 13 मिनट देरी से चल रही है।


हिसार में धुंध के कारण 4 ट्रेनें लेट
हिसार में धुंध की वजह से 4 ट्रेनें लेट चल रही है।  किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 51 मिनट लेट चल रही है। यह ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे हिसार पहुंचती है। इसके अलावा रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस भी करीब 40 मिनट देरी से चल रही है। श्रीगंगानगर दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन करीब 53 मिनट और गोरखधाम एक्सप्रेस 1 घंटा 22 मिनट देरी से चल रही है।