{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के इकलौते एयरपोर्ट से इन 2 शहरों के लिए उड़ेगी फ्लाइट, फटाफट करें चेक 

 
 Haryana News : हरियाणा के इकलौते हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही दो और स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट से 4 स्थानों के लिए अभी सेवाएं चल रही हैं जिसमें दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर शामिल है।
हरियाणा सरकार जल्द ही अहमदाबाद से जम्मू के लिए फ्लाइट शुरु कर सकती है। समर शेड्यूल में इन दोनों फ्लाइट का ऐलान हो सकता है। इस महीने एविएशन कंपनी एलायंस एयर अपना शेड्यूल जारी करेगी। पहले अमहदाबाद और फिर जम्मू के लिए फ्लाइट शुरु होंगी।
सरकार भी हवाई सेवाओं में तेजी लाने के लिए पूरी सहायता कर रही है। बजट 2025-26 के मुताबिक, 1 साल में कुल 30.50 करोड़ रुपए की सब्सिडी एयरलाइंस को दी जा रही है।
इसमें NSOP-उड़ान के तहत 30 करोड़ और RCS-उड़ान के तहत 50 लाख रुपए शामिल हैं। सीधे तौर पर यह राशि सरकार के खजाने से जा रही है। सरकार पर टिकट सस्ती रखने का सालाना 30.50 करोड़ का बोझ पड़ रहा है।