{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, 6 लोग झूलसे 

 
Haryana News: हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र में दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज स्पीड से आ रही कार आउट ऑफ़ कंट्रोल हो गई। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार में आग लग गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक , कार सिरसा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब गांव चिकनवास के पास अग्रोहा क्षेत्र में पहुंची तो ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। कार पहले डिवाइडर से टकराई और पलटकर रॉन्ग साइड में जा गिरी। पलटते ही कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों ने 6 लोगों को बचाया
राहगीरों ने कार में फंसे हुए लोगों को तुरंत बाहर निकाला और घटना कि सुचना पुलिस एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया।

घायलों का इलाज चल रहा है
आग लगने कि वजह से कार में सवार सभी लोग झुलस गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।