Haryana News: हरियाणा में 3 बच्चों के पिता की मौत, नीलगाय से बचने के चक्कर में गिरी बाइक
Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंघवा गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आने से बाइक कंट्रोल से बाहर होकर सड़क किनारे गिर गई। मृतक की पहचान खरकड़ा गांव निवासी कृष्ण और घायल की सुरेश के रूप में हुई
मृतक के परिजनों के अनुसार बाइक की स्पीड ज्यादा नहीं थी। लेकिन अचानक नीलगाय सामने आने से वह घबरा गया और बाइक कंट्रोल से बाहर हो गई। अनिंयत्रित होकर बाइक फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में कृष्ण को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश घायल हो गया।
घायल को नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती
घायल सुरेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में मृतक कृष्ण का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।