{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में 6 दिन बाद बहाल हुए फतेहाबाद-सिरसा के XEN, सरकार ने आदेश किया जारी

 
 

Haryana News: पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) बलविंद्र नैन के सस्पेंशन के 6 दिन बाद सरकार ने उन्हें बहाल कर दिया है। हरियाणा सरकार की ओर से इस मामले में पत्र जारी हुआ है। बलविंद्र नैन के पास सिरसा जिले के XEN का भी अतिरिक्त कार्यभार है और फतेहाबाद के जन स्वास्थय विभाग में कार्य़रत है।

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी लगभग 6 दिन पहले सिरसा दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान कुछ पार्षदों ने शहर में सीवरेज की समस्या सामने रखी थी। कैबिनेट मेंत्री के समक्ष सिरसा शहर के पार्षद राजन शर्मा ने पेयजल संबंधी शिकायत रखी थी। उन्होंने कहा था कि पाइप लाइन का टेंडर हो चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हो रहा है।

मंत्री के पीए का नहीं उठाया था फोन
इस पर मंत्री के कहने पर PA ने फोन मिलाया, लेकिन XEN बलविंद्र नैन ने फोन नहीं उठाया। बाद में उन्होंने फोन किए लेकिन बात नहीं हुई। इसपर मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने XEN को सस्पेंड करने की अनुशंसा कर दी। XEN बलविंद्र नैन के पास सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार था।