{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में फर्जी सेल TAX इंस्पेक्टर गिरफ्तार, विभाग के अधिकारियों संग ट्रांसपोर्टरों से वसूलता था पैसे

 
 Haryana News: हरियाणा के पानीपत में फर्जी गिरोह का भंडाफोड़ किया है  जो फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर ट्रांसपोर्टरों और कोरियर कंपनियों को डरा-धमकाकर लाखों रुपए  वसूल रहा था। जिसने विभाग के कई इंस्पेक्टरों और ETO के साथ मिलीभगत की बात कूबल की है।

सीएम फ्लाइंग स्क्वाड सूचना मिली कि बिंजौल गांव निवासी मनमोहित टाटा हैरियर गाड़ी में फर्जी सेल इंस्पेक्टर बनकर घूम रहा है। टीम ने सेठी चौक पर जाल बिछाया और काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान फर्जी नंबर प्लेंटे बरामद हुई। आरोपी के पास हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग का फर्डी आईडी कार्ड मिला जिस पर उसका नाम 'इंस्पेक्टर' के तौर पर दर्ज था।

 आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह फर्जी ID CARD अपने गांव के CSC सेंटर से बनवाया था ताकि वह चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टरों पर रौब जमा सके।

अधिकारियों के साथ 'सेटिंग' और करोड़ों का चूना

पूछताछ में मनमोहित ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वह सेल टैक्स अधिकारियों के साथ मिलकर गाड़ियां पकड़ता था। ट्रांसपोर्टरों को अधिक जुर्माने का डर दिखाकर मोटे पैसे वसूलता था। लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में कम जुर्माना दिखाया जाता था। 

आरोपी ने पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के कई अधिकारियों के नाम लिए हैं, जिनमें रमेश मांडी, अभिनव पूनिया (इंस्पेक्टर), हंसलाल (ETO), और अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की बात कही है। 

वसूले गए पैसै आरोपी और उसके परिवार के बैंक अकाउंट में मंगवाई जाते थे, जिसे बाद में कैश निकालकर अधिकारियों में बांट दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं 204, 308(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।