{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में बदमाशों का एनकाउंटर, एक के पैर में गोली लगी, दूसरे की हड्डी टूटी

 
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंट कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे का पैर भागते समय टूट गया। तीन आरोपियों को टोल पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए बदमाशों को घटनास्थल पर लेकर गई थी।

बदमाशों ने लोडेड हथियार छिपा रखा था। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो एक आरोपी ने उसी हथियार से ASI मनमोहन पर फायरिंग कर दी। गोली एएसआई की छाती में लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट हनो के कारण वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस ने घायल आरोपियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, एक आरोपी को दोबारा जेल भेज दिया है।

टोल प्लाजा पर फायरिंग केस में हुए थे गिरफ्तार
28 जनवरी की रात को पवन और बॉबी ने विनय के साथ मिलकर लगभग 8 बजे कादरपुर गांव में  राहुल, रोहित और गोकुल पर के  घर पर  फायरिंग की।  राहुल और उसके भाई को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने धामडौज टोल प्लाजा पर शुल्क न चुकाने पर दो फायर किए। ये घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गईं।