{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 बदमाश के पैर में लगी गोली

 
 

Haryana News: हरियाणा के सांपला में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठेभड़ हो गई। बता दें कि बेरी मार्ग पर हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बागपत निवासी मोहन उर्फ मोनू को दोनों पैर में गोली लगी है।

यह घटना अल सुबह की है। बदमाश ने पुलिस को देखते ही गोलियां चलानी शुरु कर दी है। ऐसे में पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान बदमाश को दोनों पैरों में लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।