{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

 
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देख बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से लगभग 25 से 30 राउंड गोलियां चली।

इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा बदमाश बाइक से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। CIA-2 इंचार्ज राकेश को  2 और CIA-1 के इंचार्ज राजकुमार को गोली लगी है। लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई।

पुलिस की जांच में 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी रंगदारी के लिए शहर में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे। इनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दो बदमाश अस्पताल में तमंचों से फायरिंग करते हुए दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।