{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

 

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। फायरिंग करके जानलेवा हमला करने में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों (विनय, बॉबी व पवन) को कल माननीय न्यायालय में पेश करके वारदातों में प्रयोग किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए 01 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था।

पुलिस टीम देर रात आरोपी विनय को हथियार बरामद करने के लिए गांव पुराना बहरामपुर के क्षेत्र (पहाड़ी वाले रास्ते की तरफ) में लेकर गई थी। जहां आरोपी विनय द्वारा लोडिड हथियार छुपाया गया था। आरोपी विनय द्वारा छुपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायर किया गया, जो गोली पुलिस टीम में शामिल ASI मनमोहन द्वारा पहनी गई बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्यवाही में वार्निंग फायर के बाद चलाई गई एक गोली आरोपी विनय के दाएं पैर में गोली लगी है।

आरोपी बॉबी को भी बरामदगी  करने के लिए भौंडसी ले जाया गया था, जहां से आरोपी बॉबी द्वारा भी भागने की कोशिश की गई। भागने के दौरान बॉबी गिर गया, गिरने के कारण उसके पैर में चोट लगी है।