{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में DRO-SDM मिली रजिस्ट्री पावर, जानें किस जिले में कितनी रजिस्ट्री हुई

 
 Haryana News: हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने रजिस्ट्री पावर  DRO-SDM को सौंपी है। लेकिन प्रदेश में इसका खास फायदा होता नजर नहीं आया। सोमवार बात करें तो प्रदेशभर में सिर्फ 28 रजिस्ट्री हुई हैं।

सोमवार को हरियाणा में 682 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए टोकन लिया, लेकिन रजिस्ट्री सिर्फ 28 हुई, 515 रजिस्ट्री पेंडिंग हो गई है। रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 16 रजिस्ट्री हुई हैं। रोहतक में 8, महेंद्रगढ़ में 2, जींद में 1 रजिस्ट्री हुई है। प्रदेश में 4.34 करोड़ रुपए की जमीन की खरीद-फरोख्त हुई। जिसके लिए सरकार को 25 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में केवल पंचकूला में 1 रजिस्ट्री हुई थी। जिससे हरियाणा सरकार को सिर्फ 14 लाख रुपए का राजस्व मिला। बता दें कि नायब तहसीलदार और तहसीलदारों पर सस्पेंशन कार्रवाई के बाद से तहसीलदार हड़ताल पर हैं।

रेवेन्यू के लिए अफसर, दूसरे कामों के लिए नहीं
प्रदेश में रजिस्ट्री बंद होते ही हरियाणा सरकार का रेवेन्यू बंद हो गया। जिस पर हरियाणा सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पावर डीआरओ और एसडीएम को सौंपी है। लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पोर्टल से ऐसी काफी सेवाएं है जिनके लिए किसी को भी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। इसमें डोमिसाइल, मैरिज रजिस्ट्रेशन, जमाबंद और इंतकाल जैसा काम शामिल है।