Haryana News: हरियाणा में बेटियों की शादी पर पहले मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बनाई कमेटी
Mar 14, 2026, 21:17 IST
Haryana News: हरियाणा में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर कहा कि अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों जैसी जरूरी जगहों पर एलपीजी गैसी की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इसके लिए हर जिले की उपायुक्त की अगुवाई में एक कमेटी बनाई है।
कमेटी में जिलों के SP, चीफ मेडिकल ऑफिसर और DEO भी होंगे। डिस्ट्रिक्ट फूड सप्लाई कंट्रोलर इस कमेटी के सेक्रेटरी होंगे। यह कमेटी जिले में मौजूद कॉमर्शियल एलपीजी गैस की उपलब्धता देखकर तय करेगी कि किसे किस आधार पर गैस दी जाए। DFSC रोजाना यह भी देखेंगे कि तेल कंपनियां सही से गैस पहुंचा रही है या नहीं। ताकि जिलमें हमेशा 20 फीसदी स्टॉक रहे।
अगर किसी के घर में शादी है तो उन्हें जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर से मिलेंगे। खासकर बेटियों की शादी होने पर सरकार प्राथमिकता देंगे।