Haryana News: हरियाणा में वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल
Updated: Aug 24, 2025, 10:41 IST
Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन होगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम विधायक प्रदर्शन में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक, कल यानी 25 अगस्त सोमवार को विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के नेता और तमाम विधायक पैदल कूच करेंगे।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता हरियाणा विधानसभा सचिवालय की तरफ जाने वाले रास्ते में लगे बेरिकेटिंग तक पैदल मार्च करेंगे।