{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  Haryana News: शिक्षक अनुभव के आधार पर नौकरी पाने वाले संबंधित शिक्षकों को मार्च 2027 तक करना होगा HTET 

 

Haryana News: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2012 में Experience के आधार पर नियुक्त किए गए प्राथमिक शिक्षकों के लिए कड़ा फैसला लिया है। हरियाणा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि ऐसे सभी प्राथमिक शिक्षक जिन्होंने अभी तक HTET पास नहीं किया है उन्हें मार्च 2027 तक एग्जाम क्लीयर करना होगा।

तय सीमा तक HTET पास करने पर संबंधित टीचरों की सेवान बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के समाप्त की जा सकती है। विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिक्षकों को तुरंत सूचित किया जाए ताकि वे निर्धारित समय में परीक्षा पास कर सकें।