{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिया बड़ा तोहफा, कैथल से यमुनानगर तक बनेगा फोरलेन हाईवे

 
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने बजट में कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े प्रोजेक्ट का तोहफा दिया है। इसमें कैथल से यमुनानगर हाईवे को फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही कुरुक्षेत्र में नए खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स को इस साल में पूरा करने का टारगेट रखा गया है।

CM सैनी ने सोमवार को विधानसभा में कुरुक्षेत्र में लाडवा और थानेसर में विश्राम गृह बनाए जाएंगे। इसके अलावा इस्माइलाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लाडवा में डायलिसिस केंद्र, पिहोवा और लाडवा में HSVP के 2 नए सेक्टर बनाने की परियोजना भी शामिल है। शाहाबाद में ESI डिस्पेंसरी बनाई जाएगी।

कैथल से यमुनानगर तक फोरलेन हाईवे

कैथल से यमुनानगर तक के मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसमें MDR-119 कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक, स्टेट Highway-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर से होते हुए यमुनानगर तक शामिल किया गया है। इस मार्ग के फोरलेन बनने से  ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही ये मार्ग NH-152डी, NH-44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।