Haryana News: हरियाणा सरकार का शिव भक्तों को बड़ा तोहफा, इन जिलों से शुरू हुई बस सेवा, जानें पूरा टाइम टेबल
Haryana News: हरियाणा के शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा परिवहन निगम ने कई जिलों से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरु कर दी है। जिससे आप आसानी से बाबा भोले की नगरी पहुंच सकेंगे। आइए जानते हैं कि किन-किन जिलों से सावन के महीने में बसों की शुरुआत की गई है।
पलवल - बल्लभगढ़ - दिल्ली से हरिद्वार
हरियाणा के पलवल से बस शुरू हो गई है। यह बस पलवल से दिल्ली होते हुए सीधे हरिद्वार जाएगी और बीच में बल्लभगढ़, मोदीनगर, मेरठ बायपास, मुज्जफरनगर, पुरकाजी, रुड़की, ज्वालापुर में रूकेगी। यह बस पलवल से सुबह 6.00 और 11.00 बजे रवाना होगी और दिल्ली से सुबह 8.00 और दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में हरिद्वार से सुबह 03.40 और दोपहर 12.30 बजे रवना होगी।
चंडीगढ़ - अम्बाला कैंट से हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंचेगी
वहीं हरियाणा राज्य परिवहन ने चंडीगढ़ डिपो से भी बस सेवा की शुरुआत कर दी है। यह चंडीगढ़ से हरिद्वार से ऋषिकेश जाएगी और बीच में जीरकपुर, डेराबस्सी, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, गागल हेड़ी, छुटमलपुर, रुड़की, हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंचेगी। यह बस सेवा चंडीगढ़ से ऋषिकेश - 08:30 रात और अम्बाला से ऋषिकेश 10:00 रात बजे रवाना होगी। इसके अलावा ऋषिकेश से चंडीगढ़ सुबह 09:40 पर रवाना होगी। वहीं हरिद्वार से चंडीगढ़ - 10:50 सुबह चलेगी।
बल्लभगढ़ - फरीदाबाद - दिल्ली से हरिद्वार की ओर
हरियाणा शक्ति रोडवेज बस फरीदाबाद से शुरू होगी। यह बल्लभगढ़ से दिल्ली से हरिद्वार पहुंचेगी। रास्ते में यह फरीदाबाद,दिल्ली,गाजियाबद,मेरठ-बाईपास,मुज्जफरनगर-बाईपास,मंगलौर,ज्वालापुर रुकेगी। यह बस बल्लभगढ़ से सुबह 5:30 बजे, फरीदाबाद से सुबह 6:00 बजे और दिल्ली काले खां से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में हरिद्वार से दोपहर 11:30 बजे और दिल्ली से शाम 3:30 बजे रवाना होगी।
डबवाली - सिरसा - हरिद्वार
इसके अलावा हरियाणा की डबवाली डिसो से भी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस डबवाली से सिरसा और फिर हरिद्वार पहुंचेगी। इसके बाद यह रास्ते में फतेहाबाद, उकलाना, नरवाणा, कैथल, पेहवा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर, रूड़की पहुंची। यह बस डबवाली से सुबह 5:00बजे और 6:20बजे रवाना होगी। वहीं पेहवा से सुबह 10:15बजे और दोपहर 12:30बजे और यमुनानगर से दोपहर 12:30बजे और 2:40बजे चलेंगी।
वहीं वापसी में हरिद्वार से सुबह 6:10बजे और 7:10बजे, यमुनानगर से सुबह 9:10बजे और 10:10बजे, कुरुक्षेत्र से सुबह 10:10बजे और 11:15बजे
पेहवा से सुबह 10:45बजे और दोपहर 12:00बजे, कैथल से सुबह 11:50बजे और दोपहर 12:50बजे रवाना होगी।